Jharkhand : आचार संहिता लागू होने के बाद 134 करोड़ के सामान व कैश जब्त

Update: 2024-06-03 11:49 GMT
 Ranchi रांची : चुनाव आयोग ने 16 मार्च 2024 को 18वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा की थी. चुनावी बिगुल बजने के बाद झारखंड समेत पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी थी. झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 1 जून तक विभिन्न एजेंसियों ने 134 करोड़ 75 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की. इसमें 45 करोड़ 90 लाख कैश, 4 करोड़ 38 लाख की शराब, 68 करोड़ 74 लाख के ड्रग्स, 1 करोड़ 32 लाख के बहुमूल्य मेटल, 16 लाख के मुफ्त के सामान और 14 करोड़ 77 लाख के अन्य वस्तु जब्त शामिल हैं. हालांकि सही ब्यौरा देने पर
134 करोड़ 75 लाख में से लगभग 7 करोड़ 65 लाख
नकद और सामान छोड़ दिया गया.
जानें किस जिले में कितना हुआ जब्त
जिला अमाउंट सीज (रुपए में)
साहिबगंज 25,47,548
पाकुड़ 12,09,537
दुमका 29,90,131
जामताड़ा 31,94,374
देवघर 1,81,85,238
गोड्डा 1,61,16,895
कोडरमा 1,72,13,572
हजारीबाग 4,35,91,238
रामगढ़ 21,71,185
चतरा 22,22,70,336
गिरिडीह 73,54,620
बोकारो 2,66,16,097
धनबाद 2,54,30,268
पूर्वी सिंहभूम 1,53,03,733
सरायकेला खरसावां 75,16,490
पश्चिमी सिंहभूम 12,94,77,079
रांची 58,35,74,765
खूंटी 9,07,30,527
गुमला 4,12,468
सिमडेगा 8,64,899
लोहरदगा 4,04,347
लातेहार 2,13,72,460
पलामू 3,07,21,991
गढ़वा 17,24,039
कुल 127,09,93,837
Tags:    

Similar News

-->