Jharkhand: पुलिस मुख्यालय के डेटा सेंटर में लगी भीषड़ आग

Update: 2025-09-16 03:42 GMT
Jharkhand झारखंड: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डेटा सेंटर में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझती, तब तक कमरे में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।
आग लगने से कमरे में रखे कई कंप्यूटर और अन्य उपकरण भी जल गए। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की चपेट में आ गए। आग कैसे लगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां आग लग चुकी है।
Tags:    

Similar News