Jharkhand: क्रिकेट खेलते समय वज्रपात की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत

Update: 2025-06-04 04:28 GMT
Jharkhand झारखंड: झारखंड के जामताड़ा में सोमवार शाम एक दुखद घटना घटी। दरअसल, क्रिकेट खेलने के दौरान बिजली गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऋषभ अपने दोस्तों के साथ चित्तरंजन कर्नल सिंह पार्क के मैदान में क्रिकेट खेल रहा था।
तभी अचानक बारिश होने लगी। तब वहां मौजूद सभी लोग एक शेड के नीचे छिप गए। इसी दौरान बिजली गिरने की घटना घटी। बिजली गिरने से ऋषभ की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग प्रणीत, विवेक कुमार, अभिनव कुमार और गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है कि ऋषभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं, इस घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
Tags:    

Similar News