पाकुड़ : JMM के बोरियो विधानसभा के विधायक लोबिन हेम्ब्रम शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में महेशपुर के कई गांव पहुँचे. वही विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुने. उन्होंने राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा के खिलाफ खूब बरसे।उन्होंने कहा कि यहां के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव होने वाली है.

और यहां के लोगों का कहना है कि इस बार राजमहल लोकसभा में प्रत्याशी बदलने की जरूरत है. कहा कि लोग सांसद विजय हांसदा को पसंद नहीं कर रहे है. कहा कि लोगों का एक ही कहना है कि यदि हमको पार्टी टिकट देती है तो ठीक है, नहीं तो हमको निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का समर्थन कर करेंगे. मौके पर कीनू हेम्ब्रम, इलियास किस्कु, विकास सोरेन, मार्क बास्की समेत सैकड़ो कार्यकर्ता व लोग मौजूद थे.


Tags: