Ranchi रांची: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से रविवार के दौरान पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर में भारी बारिश की संभावना है, जिससे जलभराव हो सकता है। जमशेदपुर में गुरुवार को शहर में 253.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, अन्य ब्लॉकों में भी भारी बारिश हुई।