Hazaribag : एसपी अरविंद कुमार सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया

Update: 2024-08-19 06:59 GMT

हजारीबाग Hazaribagh : जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने रविवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. यह तबादले स्थानीय कानून व्यवस्था की आवश्यकता और प्रशासनिक बदलाव की प्रक्रिया के तहत किए गए हैं. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने तबादले के साथ यह भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने जिम्मेदारियों का त्वरित हस्तांतरण करते हुए नए पदों पर योगदान करें और अपने कार्यों का अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें.

तबादले की सूची
तबादला सूची के अनुसार, हजारीबाग जिले में विभिन्न थानों और पुलिस केंद्रों पर तैनात निम्नलिखित पुलिस अवर निरीक्षकों (सब-इंस्पेक्टर) का तबादला किया गया है:
1. संजय कुमार - पुलिस केंद्र से सदर थाना.
2. देवदत कुमार सिंह - पुलिस केंद्र से बरकठा थाना.
3. सत्यम गुप्ता - कटकमदाग थाना से लोहसिंघना थाना.
4. अनुपम प्रकाश - बड़ाबाजार ओपी से चौपारण थाना.
5. अशोक कुमार महतो - कटकमदाग थाना से बड़ाबाजार ओपी.
6. सुजीत कुमार - पुलिस केंद्र से सादबर थाना.
7. रमेश चंद्र महतो - चुरचू थाना से साइबर थाना.
8. पुन्नु कुमार यादव - दचाक थाना से प्रभारी, कोर्ट मालखाना.
9. दीपक कुमार - मुफसिल थाना से साइबर थाना.
10. बिरसा टुटी - केरेडारी थाना से इचाक थाना.
11. सुनील कुमार मरांडी - उरीमारी ओपी से केरेडारी थाना.
12. संजय कुमार सिंह - चौपारण थाना से डाडीकला ओपी.
13. राजन कुमार - विष्णुगढ़ थाना से साइबर थाना.
14. हरेंद्र कुमार - चौपारण थाना से चुरचू ओपी.
15. सुनील शर्मा - पुलिस केंद्र से केरेडारी थाना.
16. कृष्णा कुमार गुप्ता - पुलिस केंद्र से कटकमदाग थाना.
17. काशी महली - पुलिस लाइन से बरकठा थाना.
18. अमर कुमार यादव - कोर्रा थाना से विधि शाखा सीसीआर.
19. तारकेश्वर विद्यार्थी - चरही थाना से कटकमदाग थाना.
20. रमेश चंद्र हाजम - बरकठा थाना से सदर थाना.
21. दिनेश कुमार मंडल - प्रभारी, कोर्ट मालखाना.
22. चंद्रमणी सिंह - इचाक थाना से बड़ाबाजार ओपी.
23. अरविंद यादव - इचाक थाना से केरेडारी थाना.
24. अनिल कुमार सिंह - गिद्दी थाना से कोर्रा थाना.
25. नशीम अख्तर सिद्दकी - हेन्देगीर पिकेट से इचाक थाना.
26. मनोज कुमार (3) - कोर्रा थाना से कटकमदाग थाना.
27. संजय कुमार (4) - यातायात थाना से सीसीआर.
28. संतोष ठाकुर - विधि शाखा.
29. तरुण कुमार महतो - चरही थाना से कोर्रा थाना.
30. भोला राम - चरही थाना से केरेडारी थाना.
31. सुरेंद्र कुमार - चरही थाना से बड़ाबाजार ओपी.
32. दीपक कुमार पाल - गोरहर थाना से टाटीझरिया थाना.
33. मनोज कुमार सिंह (1) - कटकमदाग थाना.
34. पावेल सोरेन - उरीमारी ओपी से कटकमसांडी थाना.
35. बुधराय हेम्ब्रम - कटकमदाग थाना में प्रतिनियुक्त
तबादले के पीछे का उद्देश्य
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने तबादले के आदेश जारी करते हुए कहा कि इस कदम का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना और पुलिस व्यवस्था को और अधिक कुशल बनाना है. उन्होंने कहा कि नए पदस्थापित अधिकारी अपने कार्यस्थलों पर तत्काल योगदान करें और उनके द्वारा पूर्व में अनुसंधान किए गए सभी मामलों का हस्तांतरण शीघ्रता से सुनिश्चित करें ताकि जिले में लंबित मामलों का निपटारा जल्द से जल्द हो सके. हजारीबाग पुलिस की इस कार्यवाही से जहां एक तरफ पुलिस बल को नयी ऊर्जा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.


Tags:    

Similar News

-->