रांची हिंसा पर राज्‍यपाल रमेश बैस एक्‍शन में

Update: 2022-06-14 07:24 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजभवन रांची में हिंसक प्रदर्शन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को भेजने के लिए रिपोर्ट तैयार कर रहा है। एक-दो दिनों में यह रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बीते शुक्रवार को रांची हिंसा की घटना को लेकर राज्यपाल रमेश बैस से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद ही राज्यपाल ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों को राजभवन बुलाकर रांची हिंसा की पूरी जानकारी ली। उन्होंने डीजीपी नीरज सिन्‍हा से इसे लेकर रिपोर्ट भी मांगी थी। साथ ही कई अन्य जानकारियां भी देने को कहा है। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर राजभवन विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजेगा।

सोर्स-jagran

Tags:    

Similar News

-->