Ranchi : रांची में अपराधियों को मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। दिनदहाडे अपराधियों द्रारा घनी आबादी में भी गोली चलाने की घटना को अंजाम दे रहे हैं। आज एक ऐसा ही घटना कोकर रोड़ इण्डस्ट्री के नजदीक हुआ है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति के द्रारा पम्मी बस पर फायरिंग की जिससे बस का उपचालक (खलासी) बाल-बाल बच गया। पम्मी बस का मालिक हजारीबाग के रहने वाले हैं।
इलाके में मची अफरा-तफरी
इस सिलसिले में बस के उपचालक ने बताया कि हर दिन की तरह बस गिरिडीह से रांची लौट रही थी। कांटाटोली बस स्टैंड में सभी सवारी को उतारने के बाद वह कोकर रोड़ डॉन बॉस्को गली के पास बस लगाने जा रहा था। इसी दौरान गली के पास एक अज्ञात व्यक्ति वहा पहुंचा। निशाना बनाते हुए उसने बस पर एक गोली चला दी। जिससे वह बाल-बाल बच गया। दूसरी गोली उसने हवा में चलाई। गोली चलाने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के तुरंत बाद सूचना सदर थाना को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान यह पता चला कि एक गोली बस में ही फंसी हुई है। जबकि, दूसरी गोली का खोखा बस के पास से बरामद किया गया। पुलिस इलाके के आस पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस ने कहा कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा। अपराधी जल्द गिरफ्त पुलिस की गिरफ्त में होंगें। खबर लिखे जाने तक इस बात की पुष्टि नहीं है पाई थी कि फायरिंग करने का क्या कारण था।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}