हेमंत सोरेन स्टोन माइनिंग लीज केस पर EC का फैसला जल्द, अर्जुन मुंडा बोले- झारखंड की आर्थिक हालत बेहद खराब

झारखंड के चर्चित स्टोन माइनिंग लीज केस को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला है।

Update: 2022-08-24 05:11 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड के चर्चित स्टोन माइनिंग लीज केस को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग जल्द ही स्टोन माइनिंग केस के संबंध में कोई फैसला लेगा। न्यूज एजेंसी 'ANI' से बातचीत करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा, इस समय झारखंड बेहद ही बुरे दौर से गुजर रहा है। मुझे नहीं लगता कि जो मामला अभी चुनाव आयोग के साथ चर्चा में है उस मामले पर राजनीतिक टिप्पणी करना उचित होगा।

सिस्टम से लोगों की जिंदगी पर असर पड़ा है और लोगों का काम नहीं हो रहा है। राज्य की आर्थिक हालत काफी खराब हालत में है। स्टोन माइनिंग केस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों की नजर इसपर बनी हुई है और जांच जारी है। चुनाव आय़ोग का फैसला जल्द ही आ जाएगा। अर्जुन मुंडा ने कहा, 'चुनाव आयोग इस मामले में कोई फैसला लेगा। भारतीय जनता पार्टी ने गवर्नर से शिकायत की है कि स्टोन माइनिंग लीज में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद का दुरुपयोग किया था। लिहाजा विधानसभा में उनकी सदस्यता तुरंत खत्म होनी चाहिए क्योंकि यह लोक प्रतिनिधित्म अधिनियम के खिलाफ है।'
बहरहाल इस बीच झारखंड में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीएम की कुर्सी छोड़ सकते हैं। इसी के साथ सीएम के नए चेहरे को लेकर भी चर्चा हो रही है। राज्य के मुख्यमंत्री पर आरोप है कि खनन और पर्यावरण मंत्री रहते हुए उन्होंने अनगड़ा में 88 डिसमिल जमीन पर दिसंबर 2021 में स्टोन माइनिंग का लीज लिया है। यह पद का दुरुपयोग है।
बता दें कि हाल ही में बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट कर कहा था, 'जोहार, जय श्री राम, आखिरकार झारखंड में काम हो गया।' हालांकि, अर्जुन मुंडा ने निशिकांत दुबे के ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और कहा कि यह उनका निजी ट्वीट है। लेकिन यह सच है कि झारखंड में हालात सचमुच खराब हैं।
Tags:    

Similar News

-->