Dhanbad: निगम की टीम ने पॉलिटेक्निक रोड से कार्मेल स्कूल तक हटाया अतिक्रमण

Update: 2025-01-20 14:39 GMT
Dhanbad धनबाद : धनबाद नगर निगम की टीम ने सोमवार को शहर के पॉलिटेक्निक रोड से लेकर कार्मेंल स्कूल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान कई जगहों पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर अस्थायी निर्माणों व दुकानों को हटाया गया. निगम के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 24 घंटा पहले ही इन जगहों पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को नोटिस देकर दुकान हटाने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद यह कार्रवाई की गई. उन्होंने बातया कि अतिक्रमण के कारण सड़क पर अक्सर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अभियान आगे भी जारी रहेगा.
ज्ञात हो कि इससे पहले भी इलाके में अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही वहां फिर से दुकानें लगने लगीं. कई जगहों पर अस्थानीय निर्माण कर लोग दुकानदारी कर रहे थे. इससे वहां की सड़क संकरी हो गई थी.
Tags:    

Similar News