धनबाद: ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के हरिजन टोला रंगुनी बस्ती निवासी 35 वर्षीय लखन बाउरी ने दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। इस मामले में ईस्ट बसुरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. इधर, जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास रहने वाले 24 वर्षीय युवक सरदार हनी सिंह का शव बुधवार की देर रात पुलिस ने उसके घर से बरामद किया.

हनी सिंह एक असंगठित मजदूर थे. हाल ही में उसने शालीमार की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था, उसके भाई पग्गी सिंह की तीन साल पहले फुसबंगला में हत्या कर दी गयी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tags: