रांची : राजधानी रांची में इलाज के दौरान सीआरपीएफ के जवान की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम जवान ने जहर खा ली थी जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक जवान का नाम बसंत कुमार था. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है कि जवान ने किन वजहों के कारण जहर खाई थी.


Tags: