Bokaro Accident : रविवार को डुमरी-नवाडीह मेन रोड पर नावाडीह थाना इलाके के सुरही गांव के पास ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान खरपीटो पंचायत के कुदपनिया गांव निवासी सुकर तुरी के बड़े बेटे सुशील तुरी (20) के रूप में हुई। सुशील अपनी बाइक (JH 09 BK 6049) से सुरही बाजार जा रहा था। डुमरी की तरफ से आ रहे खाली ट्रक (JH 09 BF 6753) से ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। ट्रक बाइक को सौ फीट तक घसीटता हुआ ले गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग और स्थानीय गांव वाले पहुंचे।
गांव वालों ने मुआवजे की मांग को लेकर मेन रोड जाम कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। वार्ता में झामुमो नेता अखिलेश महतो, मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, सोनाराम हेम्ब्रम, जयलाल महतो, पंचायत समिति सदस्य निर्मल महतो, तपेश्वर महतो, आजसू केंद्रीय सचिव यशोदा देवी, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, विधायक प्रतिनिधि संदीप झारखंडी, जिला परिषद सदस्य फूलमती देवी, बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, सीओ अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी आदि मौजूद थे। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया।