BJP TIRANGA YATRA: भाजपा कार्यकर्ताओं ने न‍िकाली तिरंगा यात्रा, जमशेदपुर के सांसद भी हुए शाम‍िल

भाजपा कार्यकर्ताओं ने न‍िकाली तिरंगा यात्रा

Update: 2022-08-07 09:29 GMT
Jamshedpur: देश भर में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने रव‍िवार को तिरंगा यात्रा निकाली. इसी क्रम में जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से भी नेताजी सुभाष मैदान से त‍िरंगा यात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस मैदान में समाप्त हुई. जमशेदपुर के सांसद व‍िद्युतवरण महतो भी यात्रा में मौजूद रहे. जिला कमिटी के पदाधिकारी समेत तमाम वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों मे तिरंगा झंडा लेकर देशप्रेम का संदेश देते नजर आये. सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा क‍ि देश के प्रधानमंत्री ने घर -घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है. उसी को भाजपा आगे बढ़ाते हुए एक भारत- श्रेष्ठ भारत का नारा लेकर तिरंगा यात्रा के माध्‍यम से एकता और भाईचारा का संदेश सभी को दे रही है.

सोर्स- Newswing

Similar News