Gumla गुमला : कारोबारियों से लेवी मांगने और जान मारने की धमकी देने वाला पीएलएफआई कमांडर दुर्गा सिंह उर्फ प्रभाकर सिंह समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार हुआ है. गुमला पुलिस की टीम को छापेमारी में यह सफलता मिली है. जिन तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया उसमें दुर्गा सिंह के अलावा कलेश्वर हजाम और रामकुमार सिंह शामिल है. गुरुवार को इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए एसपी शंभू सिंह ने बताया कि दिनेश स्कोप के गिरफ्तार होने के बाद दुर्गा सिंह संगठन का कमान संभाल रहा था. दुर्गा सिंह के खिलाफ गुमला जिला समेत अन्य जिलों में 18 मामले दर्ज है वह पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का संस्थापक सदस्य है.
कारोबारियों से लेवी की मांग कर रहा था
दुर्गा सिंह लंबे समय से झारखंड के अलग अलग जिले में कारोबारियों से लेवी का मांग कर रहा था. पुलिस ने दुर्गा सिंह को गुमला जिले के कामडारा से हुई है. गिरफ्तारी की पुष्टि गुमला एसपी शंभू सिंह ने की है. आज गुमला पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामला का खुलासा करेगी. उल्लेखनीय है कि फरवरी 2024 में पीएलएफआइ के केंद्रीय कमेटी की बैठक एक फरवरी को सारंडा क्षेत्र में हुई थी. इसकी अध्यक्षता कृष्णा यादव ने की. बैठक में मार्टिन केरकेट्टा को पीएलएफआइ का अध्यक्ष और दुर्गा सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया था.
Tags: