आदित्यपुर : ऊषा मोड़ के पास बाइक चालक को बचाने के क्रम में डिवायडर पर चढ़ी कार

आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया थाना अंतर्गत ऊषा मोड़ के पास एक बाइक चालक को बचाने के क्रम में कार डिवायडर पर चढ़ गई और क्षतिग्रस्त हो गई.

Update: 2022-08-31 03:24 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया थाना अंतर्गत ऊषा मोड़ के पास एक बाइक चालक को बचाने के क्रम में कार डिवायडर पर चढ़ गई और क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना में कार ने डिवायडर पर लगे विद्युत पोल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं, घटना की सूचना पाकर पहुंची गम्हरिया पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. चालक रियाज के अनुसार कार पर सवार दो युवक सरायकेला से गम्हरिया की ओर आ रहे थे. जैसे ही वे ऊषा मोड़ पहुंचे की अचानक सामने एक बाइक चालक आ गया. इस दौरान उसे बचाने के क्रम में कार चालक अनियंत्रित हो गया और कार डिवायडर पर चढ़ गई.

Tags:    

Similar News