फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  सरायकेला समाहरणालय में भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार शाम को सभी ईआरओ औेर एईआरओ को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया. इसमें जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार एवं सरायकेला अपर आयुक्त सुबोध कुमार मौजूद रहे. यह कार्यक्रम झारखंड के सभी 24 जिले में एक साथ ऑनलाइन तरीके से करवाया गया. सरायकेला जिले में इंटरनेट सही तरीके से नहीं चलने के कारण तमाम निर्वाचन पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को काफी मशक्कत से प्रशिक्षण मिली है. कई पदाधिकारी ऑनलाइन तरीके से जुड़ने में असफल रहे.

Tags: