जेल में बंद कैदी ने कोई सुसाइड

Update: 2023-09-30 13:32 GMT
जमशेदपुर : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी ने जेल में पहले तल्ले से छलांग लगा कर सुसाइड कर लिया है। कैदी की पहचान आरोपी विश्वनाथ सोरेन (36) के रूप में हुई है। जेल प्रबंधन ने उसे इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रबंधन ने विश्वनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना शनिवार की सुबह 6 बजे के आस-पास की है। मालूम हो कि विश्वनाथ सोरेन पर उसकी चाची की हत्या करने का आरोप था। वह जेल में वर्ष 2019 से बंद है। उसका केस अभी कोर्ट में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जेल में भी विश्वनाथ लोगों से काफी कम बात करता था। पिछले कुछ दिनों से वह शांत रहने लगा था।
चाची की हत्या के आरोप में बंद था
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विश्वनाथ सोरेन आज सुबह अपने वार्ड ए ब्लॉक से बाहर आया। उसके बाद कैदी की गिनती में शामिल हुआ। हर रोज की रुटिंन के बाद जब सभी बंद अपने अपने वार्ड में चले गये तो विश्वनाथ जेल के पहले तल्ले स्थित अपने वार्ड में जाने के लिए गये और पहले तल्ले से उल्टा छलांग लगा दी। गिरने की आवाज आयी तो जेल गार्ड और अन्य बंदी अपने अपने वार्ड से बाहर आये तो देखा कि विश्वनाथ ने छलांग लगा दी है। इसके बाद जेल प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंचे और उसे लेकर एमजीएम भेजा गया।
Tags:    

Similar News

-->