Ranchi: बारिश के मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया की समस्या बढ़नी शुरू हो जाती है. रांची शहरी क्षेत्रों में इसकी रोकथाम, पीड़ितों की पहचान और अन्य एक्शन लिए जाने को जिला प्रशासन ने पहल की है. इसके लिए डोर टू डोर सर्वे कराया जायेगा. रांची के जिला भीबीडी पदाधिकारी ने इस काम में एनजीओ (स्वयं सेवी संस्था) से मदद लेने का विचार किया है. इसके वास्ते उसकी ओर से निविदा जारी की गयी थी. अब इस टेंडर के लिये 9 सितंबर की समय सीमा तक योग्य एनजीओ से आवेदन मांगे गये हैं. इसी दिन इसे 3.30 बजे अपराह्न खोले जाने की सूचना है.
एनजीओ के लिये ये शर्तें जरूरी
सर्वे के लिए टेंडर हेतु आवेदन करने वाले एनजीओ को रजिस्ट्रेशन, बायोलॉज की कॉपी जमा करनी होगी. रजिस्ट्रेशन 3 साल पूराना होना चाहिये. इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2020-21 का ऑडिट रिपोर्ट भी उसे देना होगा. सर्विलांस वर्कर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दर देंगे. आवेदन करने वाले एनजीओ को 14 सर्वेयर का नाम, पता, मोबाईल नंबर और आधार नंबर के साथ जमा करना होगा. स्वास्थ्य विभाग में कार्य का वर्क एक्सीपीरिएंस भी आवेदन के समय जमा करना पड़ेगा. किसी तरह के विवाद की स्थिति में निपटारा रांची कोर्ट में होगा. जानकारी के लिये जिला भीबीडी कार्यालय, झंडा चौक, डोरंडा, रांची के पते पर संपर्क कर सकते हैं. निबंधित डाक द्वारा आवेदन (निविदा) भी इसी पते पर भेजा सकता है.
 
 News Wing
Tags: