Vaishno Devi: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, तीर्थयात्रा से जुड़ी नई जानकारी

Update: 2025-10-08 07:14 GMT
Vaishno Devi: खराब मौसम के कारण अस्थायी रूप से स्थगित की गई वैष्णो देवी यात्रा बुधवार सुबह छह बजे फिर से शुरू हो गई। श्रद्धालु उत्साह और भक्ति के साथ यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते हुए, माँ भगवती के जयकारे लगाते हुए दिखाई दिए।
तीन दिनों के इंतजार के बाद, श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ वैष्णो देवी के दरबार की ओर पैदल चलकर अपनी आस्था का प्रदर्शन कर रहे हैं। मौसम में सुधार के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होने लगी है और सभी श्रद्धालु सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए तीर्थयात्रा का आनंद ले रहे हैं।
Tags:    

Similar News