डल झील में शिकारा फंसी, समय रहते सुरक्षित निकाले गए पर्यटक
तेज हवाओं से डल झील में बिगड़े हालात, पर्यटकों को सुरक्षित निकाला
श्रीनगर: गुरुवार को तेज हवाओं और बारिश के बीच श्रीनगर की डल झील में शिकारा फंस जाने के बाद लगभग 15 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि डल झील में शिकारा का आनंद ले रहे पर्यटकों को नेहरू पार्क के पास तेज हवाओं और बारिश के बीच उनकी शिकारा फंस जाने के बाद सुरक्षित बचा लिया गया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और एसडीआरएफ कर्मियों और बचाव दल ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और सभी फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया।
उन्होंने कहा कि बचाव के समय सही संख्या की गिनती नहीं की जा सकी हालांकि पर्यटकों की संख्या 15 से अधिक हो सकती है। इस बीच जांच शुरू कर दी गई है जबकि अधिकारी ने बताया कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।