जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार तड़के भारी बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर अचानक आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण रणनीतिक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन जगहों पर भूस्खलन और मिट्टी धंस गई, जिससे यातायात बाधित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि रामबन के सेरी बागना गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई,
जिसमें आकिब अहमद और मोहम्मद साकिब नामक दो भाई शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गांव में बचाव अभियान जारी था। ताजा मौतों के साथ ही जम्मू क्षेत्र में दो दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की जान जा चुकी है। रियासी जिले के अरनास इलाके में शनिवार देर रात बिजली गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य महिला घायल हो गई।
Tags: