Sundarbani.सुंदरबनी। शनिवार देर शाम आए तूफान के कारण सुंदरबनी उपमंडल के बाजाबाई, कांगड़ी और स्योट के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की तारें टूट गईं, जिसके कारण रात भर अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रही। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार देर रात बिजली विभाग द्वारा सुंदरबनी शहर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बाजाबाई निवासी नीतीश कुमार ने बताया कि हर बार तूफान के कारण बिजली विभाग को काफी नुकसान होता है।

ओलावृष्टि के कारण बिजली की तारों के साथ खंभे भी टूट जाते हैं, जिसके कारण हमारे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। बिजली विभाग के संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के साथ आए तेज तूफान के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की तारों पर पेड़ गिर गए, जिसके कारण दर्जनों गांवों में बिजली की तारें टूट गईं। जिसके कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। देर रात बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए जुटे, लेकिन वे पूरी रात बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे तक सुंदरबनी के सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।


Tags: