Poonch: 6 और 7 जुलाई की दरम्यानी रात को सुरनकोट पुंछ के समोट इलाके में अपने घर की छत से गिरकर 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मृतक की पहचान कंचन देवी पत्नी स्वर्गीय सोम राज निवासी समोट, सुरनकोट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर की छत पर टहल रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसला और वह गिर गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे तुरंत उप जिला अस्पताल (एसडीएच) सुरनकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।