Pahalgam attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दो दिन पहले हुए आतंकी हमले के बाद पुंछ में संदिग्ध देखे गए हैं। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने इलाके में कुछ संदिग्ध देखे हैं, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आतंकवादी पुलिस अधीक्षक) मोहन शर्मा की देखरेख में तलाशी अभियान चलाया गया।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी, जिस पर स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने संयुक्त रूप से गुरसाई में फमनार, कीकर मोड़, जबदान गली और हरनी और मेंढर में ब्रेला, कस्बलारी और सुरनकोट में बफलियाज जंगल की घेराबंदी की। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।