Srinagar श्रीनगर, पद्मश्री डॉ. एसपी वर्मा के नेतृत्व में कश्मीर से गांधी ग्लोबल फैमिली के सदस्यों ने मंगलवार को राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल को गांधी ग्लोबल फैमिली के कामकाज और पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों के कल्याण पर केंद्रित इसके प्रयासों से अवगत कराया। इसके बाद, कुपवाड़ा के रामहाल जिला विकास परिषद के सदस्य एडवोकेट उल्फत मुश्ताक के नेतृत्व में एक जन प्रतिनिधिमंडल ने भी उपराज्यपाल से मुलाकात की।