Srinagar श्रीनगर, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव जीतने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के तीन उम्मीदवारों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे जम्मू-कश्मीर के लोगों का मज़बूती से प्रतिनिधित्व करेंगे और संसद में उनके लिए आवाज़ उठाएंगे।
महबूबा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'एक्स' पर लिखा, "चौधरी मुहम्मद रमज़ान साहब, सज्जाद किचलू और शमी ओबेरॉय को राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बधाई। मुझे उम्मीद है कि वे इस मंच का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर के लोगों का मज़बूती से प्रतिनिधित्व करने और उनके लिए आवाज़ उठाने के लिए करेंगे।" गुरुवार को, महूबा मुफ्ती ने एनसी को समर्थन देने का वादा करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी के विधायक "भाजपा को दूर रखने के लिए" केवल पहली तीन सीटों पर ही वोट देंगे।
Tags: