Mata Vaishno Devi: एक श्रद्धालु की मौत, खबर फैलते ही मचा हड़कंप

Update: 2025-04-09 03:41 GMT
Mata Vaishno Devi: कोलकाता से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर नायक (50) पुत्र हारू नायक निवासी बर्दवान, कोलकाता के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार व्यक्ति अपने परिवार व साथियों के साथ श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आया था। वापस लौटते समय वह बेहोश हो गया तो परिजन उसे सिद्दड़ा के एस्कॉम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
Tags:    

Similar News