कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ शहर के शिवा नगर इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 22 तोला सोना और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक सतपाल अपने बीमार बेटे विवेक कुमार के इलाज के लिए पिछले एक सप्ताह से दिल्ली गए हुए हैं। उनके दामाद रमेश कुमार घर की निगरानी कर रहे थे। रविवार रात वह घर बंद कर अपने निवास लौट गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर मुख्य गेट का ताला टूटने की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे रमेश कुमार ने देखा कि घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी गायब थे। सूचना मिलते ही कठुआ पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Tags: