Jammu जम्मू, : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त डॉ. राज कुमार थापा के परिवार से जम्मू में मुलाकात की। उपराज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले प्रतिष्ठित लोक सेवक को श्रद्धांजलि दी। “डॉ. थापा का जम्मू-कश्मीर के विकास की प्रक्रियाओं में योगदान बहुत बड़ा है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं,” उपराज्यपाल ने कहा।