कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की अंतर-संभागीय यूटी स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जम्मू और कश्मीर संभाग के करीब 65 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें कश्मीर संभाग के 32 खिलाड़ी शामिल हैं।

अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुरिंदर मोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसी पंचायत अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शुरुआती मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में जम्मू के वंश शर्मा, अंडर-17 वर्ग में कश्मीर के माजिद मुश्ताक और अंडर-19 वर्ग में जम्मू के विशाल ने जीत दर्ज की।

इसके साथ ही अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करना है।

Tags: