जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड पर सोमवार को वाहनों की आवाजाही जारी है।
जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग छोटे वाहनों के लिए आज दोनों तरफ से खुला है जबकि बड़े वाहनों को केवल एकतरफा जाने की इजाजत दी गई है। सभी वाहनों को अपने तय समय के अनुसार ही आवाजाही की अनुमति दी गई है। कट आफ समय के बाद किसी भी वाहन को जम्मू से श्रीनगर अथवा श्रीनगर से जम्मू जाने की इजाजत नहीं दी गई है।
इसके अलावा मुगल रोड भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हैं। इसी बीच सिंथन रोड आज यातायात के लिए बंद है।