Jammu Kashmier: गौ क्रूरता के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा

Update: 2026-02-11 07:22 GMT
Jammu Kashmier: जम्मू के छन्नी हिम्मत इलाके से मंगलवार को एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जिससे स्थानीय युवाओं के काफा आक्रोश पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर को सड़क के बीचो-बीच एक बोरी में कटी हुई गाय को देखा गया जिसके चलते इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। धीरे-धीरे मौके पर स्थानीय युवक इकट्ठा हो गए और उनके द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
इसके बाद जम्मू नगर निगम को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन काफी समय तक कटी हुई गाय वहीं सड़क पर पड़ी रही जिसके चलते युवाओं में और आक्रोश बढ़ गया। बाद में पुलिस द्वारा गाय के शव को उठाया गया। इसी बीच युवाओं द्वारा काफी हंगामा किया गया और इस मामले की जांच की मांग की।इस घटना से इलाके में आक्रोश है, स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से यह मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द आरोपियों का पकड़ का सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि इन बेजुबानों के साथ कोई ऐसा दोबारा न कर सके।
Tags:    

Similar News