Jammu-Kashmir : दर्दनाक हादसा, दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, एक की मौत
Jammu-Kashmir: कटड़ा के रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा,बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिलों में भीषण टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कल दोपहर कटड़ा के रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल नंबर jk14A, 3881 और दूसरी मोटरसाइकिल नंबर jk20B 4706 है और इन पर सवारों की पहचान वीर कुमार पुत्र (22) प्रीतम चंद निवासी चड़िए मुथल के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में संजय (19) पुत्र कस्तूरी लाल निवासी मलाड पौनी, नितीश (25) पुत्र थारू राम निवासी मलाड पौनी शामिल हैं, दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया है।