Jammu- Kashmir: राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके के फाल गांव गंदेह में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली है, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले 26 फरवरी को सुंदरबनी के इसी फाल गांव के पास आतंकियों ने सैन्य वाहन पर फायरिंग की थी।
यह हमला घुसपैठ के लिए कुख्यात रास्ते पर किया गया था। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों को आशंका है कि हमले के बाद आतंकी जंगलों में छिपे हो सकते हैं। इसे देखते हुए इलाके की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।