Jammu - Kashmir: चोर की घिनौनी हरकत, मंदिर में घुसकर की वारदात

Update: 2025-02-28 04:45 GMT
Jammu - Kashmir: नशेड़ी चोर अब मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बीती रात एक चोर ने सांबा-मानसर पर नड़ बाजार में शिव मंदिर में धावा बोलकर दानपात्र को पूरा खाली कर दिया और वहां से करीब 15 हजार की नकदी निकाल ली। सुबह सांबा थाना प्रभारी सिकंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरा मामला देखा और रिपोर्ट दर्ज कर चोर को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिवरात्रि पर नड़ के शिव मंदिर में रात 12 बजे तक सत्संग चल रहा था और उसके बाद जब लोग अपने घरों में चले गए तो एक युवक चुपके से अंदर घुस गया और दानपात्र तोड़कर सारी नकदी उड़ा ले गया। एक स्थानीय युवक ने भी उसे मंदिर से बाहर जाते हुए देखा और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद रात को देखा गया तो दानपात्र पूरा खाली हो चुका था |
Tags:    

Similar News