Jammu Kashmir: बहन के खटखटाने पर भी नहीं खुला दरवाजा, मौके पर पहुंची पुलिस

Update: 2025-02-26 07:19 GMT
Jammu Kashmir: तहसील रामनगर के निंबला गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।जानकारी के अनुसार निंबला गांव निवासी पवन शर्मा के पुत्र तुषार शर्मा उर्फ ​​वंशु (13) ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब उसने काफी देर तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो घर में मौजूद उसकी बहन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। उधमपुर में नौकरी करने वाले पिता तुरंत घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News