Jammu-Kashmir: शुक्रवार को जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोतागली इलाके में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों के आपस में टकराने से हुआ। हादसा इतना भीषण था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद भारतीय सेना के जवान सबसे पहले मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य करते हुए घायलों को दुर्घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले गए।
जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगे भेज दिया गया, जबकि एक घायल, जिसकी पहचान कांगड़ी पंचायत के गांव बेरीपट्टन निवासी अमृत कुमार शर्मा के रूप में हुई है, को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है।