Jammu-Kashmir: छत पर मिला कुछ ऐसा जिसे मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
Jammu-Kashmir: सांबा जिले के विजयपुर एम्स के आवासीय परिसर में छात्रों ने इमारत की छत पर एक छोटा ड्रोन उतरते देखा। उन्होंने तुरंत एम्स अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में सूचना मिलने पर एसडीपीओ और एसएचओ विजयपुर के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन विजयपुर की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने वहां से ड्रोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। इसके बाद आगे की जांच और जांच के लिए ड्रोन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।