Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में मौसम विभाग ने चेतावनी दी मौसम 23 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक खराब रहेगा। जम्मू में आज भी काले बादल छाए हुए हैं और भारी बारिश देखने को मिल रही है। लेकिन और भी तेज मूसलाधार बारिश हो सकती है। उसी को देखते हुए सरकार ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जिस तरह रविवार को तेज बारिश के कारण जम्मू में कहीं इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है और घरों में पानी घुसकर जिस तरह स्विमिंग पूल बने हुए है। वहीं अगर हम बात करें तो बीती रात से ही जम्मू में तेज बारिश हो रही है। इससे जम्मू के लोगों के दिल में डर बना हुआ है। इसी को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने भी आज स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। आज भी जम्मू में सुबह से बारिश हो रही है और काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे कभी भी तेज बारिश जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में हो सकती है। उसी के चलते हुए जो भी लोग नदियां, नाले, दरिया जम्मू तवी सूर्यपुत्र के किनारे रहते हैं उन्हें अलर्ट जारी किया है। लोगों से कहा गया है कि, वह अपना कीमती सामान और जरूरी सामान लेकर किसी सेफ जगह चले जाए।
सरकार और प्रशासन ने जो मछली पकड़ने जम्मू तवी दरिया यह नदी के किनारे जाने वालो को भी सलाह दी गई है जब तक बारिश जारी है लोग नदी के किनारे दरिया के किनारे या जम्मू तवी सूर्यपुत्र के किनारे मछली पकड़ने ना जाए। पानी का बहाव किसी समय भी उफान पर आ सकता है। इसी के साथ ही एनडीआरएफ की टीम, एसडीआरएफ की टीम को भी सरकार द्वारा अलर्ट दिए गए है की अगर कहीं से भी किसी जानवर या इंसान के फंसने की सूचना मिले तो तुरंत कार्रवाई की जाए। इसी के साथ-साथ जम्मू कश्मीर पुलिस भी अलर्ट पर है। सरकार और प्रशासन से लोगों को यह अपील की गई है कि अगर आपको कोई जरूरी काम है तो ही घर से बाहर निकले नहीं तो घर में ही रहे सेफ रहे सुरक्षित रहे।