Jammu:Kashmir: जोरदार विस्फोट, सेना का जवान घायल

Update: 2025-05-18 00:53 GMT
Jammu:Kashmir: पुंछ जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर स्थित गुलपुर सेक्टर में शनिवार दोपहर को जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका बारूदी सुरंग फटने से हुआ जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए विशेष चॉपर से कमांड अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब भारतीय सेना का जवान मोहम्मद फैयाज अग्रिम क्षेत्र नकरकोट में अपनी ड्यूटी निभा रहा था। इस दौरान उक्त जवान बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया और जोरदार धमाके के साथ दूर जा गिरा और घायल हो गया।
उक्त जवान को घायल अवस्था में देखकर आसपास के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उठाकर बेस कैंप स्थित एमआई रूम में ले आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को सैन्य अस्पताल लाया गया। जहां से जवान को बेहतर उपचार के लिए विशेष चॉपर से कमांड अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार उक्त जवान के दाहिने पैर में चोट लगी है।
Tags:    

Similar News