Jammu Kashmir: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार
Jammu Kashmir: गांदरबल पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन के साथ एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी गुटली बाग की एक टीम ने वेइल वुडर में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। इस दौरान जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।
हेरोइन बरामद होने के तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नजीर अहमद रैना पुत्र मोहम्मद रमजान रैना निवासी गगनगीर सोनमर्ग के रूप में हुई है। इस संबंध में गांदरबल थाने में मामला दर्ज किया गया है।