ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश, कठुआ में सतर्कता सप्ताह शुरू
जेकेएपी आईआर की 9वीं बटालियन में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम
कठुआ: 19 जेकेएपी आईआर कठुआ में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) और जम्मू-कश्मीर पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 की शुरुआत ईमानदारी की शपथ के साथ हुई। इस दौरान यूनिट के अधिकारियों और जवानों ने कर्तव्य निर्वहन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने का संकल्प लिया।
26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह की इस वर्ष की थीम ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ है। शपथ के दौरान अधिकारियों और जवानों ने सार्वजनिक सेवाओं में उच्च नैतिक मानकों का पालन करने तथा ईमानदारी और पारदर्शिता की संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। इस आयोजन का उद्देश्य भ्रष्टाचार की रोकथाम, सुशासन को मजबूत करने और प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए नैतिक मूल्यों एवं जवाबदेही के महत्व को रेखांकित करना है।