Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के सीमावर्ती इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों में एक संदिग्ध मोर्टार शेल मिला। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित इस इलाके में बीएसएफ जवानों की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। जवानों ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी, जो मौके पर पहुंचा और शेल को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेतों में यह शेल दिखने के बाद बीएसएफ जवानों ने बम निरोधक दस्ते को सूचना दी और टीम ने मौके पर पहुंचकर इसे कब्जे में लिया और बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार शेल मिल रहे हैं और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे समय रहते नष्ट भी किया जा रहा है।