Jammu-Kashmir: घर की छत पर मिला जिंदा बम, लोगों में दहशत

Update: 2025-05-16 02:56 GMT
Jammu-Kashmir: बिश्नाह के पास नौग्रा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर की छत पर जिंदा बम मिला। बम देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
बिश्नाह पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। हालात का जायजा लेने के बाद सुरक्षाबलों ने बम को रिंग रोड के पास ले जाकर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News