कठुआ: जीडीसी कठुआ में मंगलवार को लेखा संबंधी मुद्दों पर क्षमता विकास कार्यशाला एवं पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लेखा प्रक्रियाओं में सुधार तथा पेंशन और पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करना था।

जम्मू-कश्मीर के प्रधान महालेखाकार एएंडई कार्यालय, जिला प्रशासन कठुआ और जिला कोषागार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपमहालेखाकार मुकेश कुमार ब्रह्मणे ने की। जिला कोषागार अधिकारी जीवतेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ), पेंशनरों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। पेंशन अदालत में पेंशनरों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

अधिकारियों ने उनकी शिकायतें सुनकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया तथा लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर दिया। कार्यशाला में लेखा विवरणों की सटीकता, प्रक्रियागत समस्याओं के समाधान और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा की गई।

Tags: