Jammu-Kashmir: माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए एक बेहद खास खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी के लिए महत्वपूर्ण हिमकोटि मार्ग (नया मार्ग) पर स्थित सत्या व्यू प्वाइंट के पास भूस्खलन हुआ है। जिसके कारण नए हिमकोटि मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं मां भगवती के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को पुराने पारंपरिक मार्ग से दर्शन के लिए जाने दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दोपहर से ही इलाके में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण नए मार्ग पर भूस्खलन की सूचना है। हिमकोटि मार्ग पर भूस्खलन के कारण बैटरी कार सेवा भी प्रभावित हुई है। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।
Tags: