Jammu-Kashmir: दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी

Update: 2025-04-01 06:09 GMT
Jammu-Kashmir: सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा के मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई। देर रात एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे मुख्य बाजार में स्थित सैनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News