Jammu-Kashmir : सांबा के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि जिले में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विजयपुर में पहली बार श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है। यह दिव्य यात्रा 30 मार्च 2025 को सुबह 9 बजे चक दौलत से शुरू होकर विजयपुर रेलवे रोड स्वर्णकार मार्केट के शिव मंदिर में संपन्न होगी। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों की भव्य यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। इस अवसर पर मधुवन आश्रम ऋषिकेश के अध्यक्ष श्री परमानंद दास महाराज, पुरुषोत्तम लाल, सरपंच मोहन लाल शर्मा, सरपंच राम लाल शर्मा, द्वारका नाथ शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।