Jammu-Kashmir:आग से तबाही, दहशत में व्यापारी

Update: 2025-06-03 06:24 GMT
Jammu-Kashmir: पुलवामा में भीषण आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा के पारीछा में फल मंडी में भीषण आग लग गई, जिससे स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
इस दौरान व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि व्यापारियों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
Tags:    

Similar News